फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indicators hidden in bushes, 9 black spots and illegal cuts

Bhadohi News: झाड़ियों में छिपे संकेतक, 9 ब्लैक स्पॉट और अवैध कट

Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Indicators hidden in bushes, 9 black spots and illegal cuts

विज्ञापन
ज्ञानपुर। हाईवे को छोड़ जिले के अधिकतर मार्गों पर संकेतक नहीं हैं। इससे ठंड में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी। वैसे तो नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं, लेकिन जहां-तहां बने अवैध कट हादसे का मुख्य कारण बनते हैं। कई स्थानों पर संकेतक या तो झाड़ियों में छिप गए हैं या मिट गए हैं।
जिले में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ना तय है। ऐसे में रोड पर बनी सफेद पट्टी चालकों के लिए वाहन संचालन में सहायता करती है। नेशनल हाईवे पर तो ठीक है, लेकिन जिले की अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टी गायब है।
विज्ञापन

सबसे खराब हालत लिंक मार्ग से जुड़ने वाली ग्रामीण सड़कों की है। जहां पर संकेतक ही नहीं लगे हैं।
कई सड़कों पर तो सफेद पट्टी तक धुंधली हो चुकी हैं। इसके अलावा जानकारी देने वाले सांकेतिक चिह्न गायब हो चुके हैं। कुछ चिह्न के बोर्ड तो बड़ी-बड़ी झाड़ियों में छुप गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरी-ममहर मार्ग पर लठियां नहर के पास चौराहे पर कोई संकेतक नहीं है। यहीं हाल वहिदानगर से धनतुलसी मार्ग, ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग से कठौता मार्ग समेत कई सड़कों का है।
कौलापुर से सेमराध जाने वाली 13 किमी लंबी सड़क के दोनों किनारों पर करीब 15 से अधिक गांव बसे हैं। संकेतक आदि न होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। यहीं नहीं हाईवे पर कई स्थानों पर बने अवैध कट भी हादसे का मुख्य कारण हैं। वहिदानगर, जंगीगंज, महराजगंज में भी कई स्थानों पर अवैध कट पर अक्सर दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

सर्दी में कोहरा छाने के बाद दृश्यता काफी कम हो जाती है। दिन में यह 20 से 50 मीटर तक रहती है तो रात को 20 मीटर से भी कम हो जाती है। इससे सड़कों पर बने अंधे मोड़ वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed