{"_id":"5e9737f88ebc3e76b14a4c50","slug":"in-thirteenth-food-is-distributed-among-the-poor-by-not-overcrowding-bhadohi-news-vns520507571","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं में भीड़भाड़ न कर गरीबों में बांटी खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं में भीड़भाड़ न कर गरीबों में बांटी खाद्य सामग्री
विज्ञापन
संसारापुर गांव में गरीब महिला को राशन देते सीडीओ विवेक त्रिपाठी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को संगठन एवं प्रशासन की ओर से लंच पैकेट, राशन का वितरण किया गया। हिंछनपुर गांव निवासी सभाजीत त्रिपाठी के निधन पर परिजनों ने तेरहवीं में भीड़भाड़ न कर सीडीओ की मौजूदगी में गरीबों में अन्नदान किया।
हिंछनपुर गांव में पिता के निधन के बाद पुत्रों ने तेरहवीं की भीड़भाड़ से परहेज करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों में अनाज वितरण किया। तेरहवीं की रश्म अदायगी कुछ ब्राह्मणों और परिवार के लोगों को भोजन कराकर पूरी कर ली गई। सीडीओ और एसडीएम की मौजूदगी में डॉ. हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी और दीपक त्रिपाठी ने संसारापुर, परशुरामपुर गांवों की मुसहर और नट बस्ती के गरीबों में आटा, चावल, दाल, आलू और जरूरत के अन्य सामान वितरित कराया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा सहयोग अन्य लोगों को भी करना चाहिए। लॉकडाउन में गरीबों की मदद पुण्य का काम है।
उप जिलाधिकारी भदोही आशीष मिश्रा ने माधोरामपुर में 50 लोगों को आटा, चावल, दाल एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किया। वेदमनपुर में फंसे दिल्ली के 26 फेरीवालों को भी रशन दिया गया। ज्ञानपुर के पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, नगर अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंकज रावत की ओर से गिरधरपुर, छोटूपुर, बड़वापुर की वनवासी बस्ती में लंच पैकेट वितरित किया गया।
विज्ञापन
गोपीगंज के प्राथमिक विद्यालय काली मोहाल में नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता की ओर से लंच वितरण का ईओ अमृता सिंह ने शुभारंभ किया। लॉकडाउन के 22वें दिन भाजपा गोपीगंज नगर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार उमर और मंडल महामंत्री अमित जायसवाल के नेतृत्व में 10 असहाय को नमो किट राशन वितरित किया। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में असहाय राहगीरों और वनवासियों को हनुमानगढ़ी सेवा समिति की ओर से आयोजित शिविर में एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव ने 200 से अधिक लोगों को भोजन का वितरण किया। भोजन वितरण की व्यवस्था विनय साहू ने किया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज की तरफ से नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास से 15 पैकेट राशन वितरण हुआ।