फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the Aparajita program the girl students learned the tricks of self-defense

Bhadohi News: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का गुर, ताइंक्वाइंडो संघ के सचिव ने दी शिक्षा

Sat, 10 May 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 08:30 PM IST
सार

जिला ताइंक्वाइंडो संघ के सचिव सत्यम की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही इसका अभ्यास करने की नसीहत दी। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सीमा सिहं ने कहा कि अपने अधिकारों को जानें और अपनी बात को प्रमुखता से रखना सीखें।

विज्ञापन
In the Aparajita program the girl students learned the tricks of self-defense
छात्राओं की दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हमें अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए, तब ही हम अपनी बात को प्रमुखता से रख सकेंगे। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हालांकि चुनौतियां बढ़ी है। इन चुनौतियों से निपट कर ही हम अपनी मंजिल को पा सकते हैं।

विज्ञापन


यह बातें अमर उजाला के अपराजिता मुहीम के तहत ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने कही। छात्राओं को जिला ताइक्वाइंडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम शुक्ला की टीम ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि हमें वर्तमान दौर में काफी सतर्कता के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग से साइबर क्राइम के मामले में बढ़े हैं। इसलिए छात्राओं को खासतौर से इससे सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी। बताया कि अगर कहीं भी आपको कोई छेड़ने का प्रयास करता है तो आप तत्काल पुलिस की डायल 112 व 1090 की मदद ले सकते हैं। ताइंक्वाइंडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है।


क्योंकि अगर हम खुद सक्षम रहेंगे तो किसी भी परिस्थितियों से निपटने में काबिल हो सकेंगे। उनकी टीम में नीलेश कुमार, रोहित बिंद, प्रभुदयाल, खुशी माली और मानसी कौशल ने छात्राओं को अलग-अलग टिप्स दिए और बताया कि किस तरह से आप शोहदों से अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।



प्रधानाचार्य डॉ. सुची तिवारी ने छात्राओं को बताएं गए टिप्स का अभ्यास करने की नसीहत दी। वहीं सभी का आभार जताया। इस दौरान कुल 150 छात्राएं उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed