फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   How to decorate a pandal without permission, investigation became a challenge

बिना परमिशन कैसे सजे पंडाल, जांच बनी चुनौती

Tue, 04 Oct 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
How to decorate a pandal without permission, investigation became a challenge
औराई। नरथुआं पूजा पंडाल की घटना ने पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की पोल पट्टी खोलकर रख दी है। थानों और कोतवाली में पंजीकृत पंडालों में 10 से 15 फीसदी की ही अनुमति ली गई, शेष पंडाल कैसे सज गए। पुलिस की लापरवाही की हर तरफ चर्चा है। ऐसे में पुलिस ही कैसे प्रकरण की जांच करेगी यह सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है।
विज्ञापन

औराई के नरथुआं में रविवार की रात को हुए अग्निकांड में अब तक छह की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 70 का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है। औराई तहसील के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 85 पंडाल, रामलीला पंजीकृत हैं, लेकिन परमिशन सिर्फ 15 ने ही ली। 11 जगह होने वाली रामलीला में केवल पांच ने ही अनुमति ली है। इससे यह स्पष्ट है कि पुलिस और प्रशासन से बड़ी चूक हो गई है। बिना अनुमति के ही अधिकतर आयोजन हो रहे थे। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि अभी तक सभी पीड़ितों के उपचार में ही लगे हैं। जल्द ही दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीलाओं को चिह्नित कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed