फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Half of the population will be in charge of cleanliness in villages

Bhadohi News: आधी आबादी के हाथ होगी गांवों में स्वच्छता की कमान

Mon, 23 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Half of the population will be in charge of cleanliness in villages

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा बनाने में आधी आबादी यानी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी।
एकल और सामुदायिक शौचालयों के बाद अब रिसोर्स रिकवरी सेंटर को भी उनके हाथों में सौंपा जा रहा है।
अपने घर-आंगन को स्वच्छ रखने वाली नारी अब अपने गांव को भी स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगी।
जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन ग्राम पंचायतों में दो लाख 81 हजार एकल शौचालय बनाए गए हैं, जबकि सभी गांव में करोड़ों की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाए गए। ओडीएफ फेज-2 में एकल शौचालय से वंचित परिवारों को भी संतृप्त किया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2024 में 15,142 शौचालयों में से 10,840 को महिलाओं को दिया गया। यहीं नहीं सामुदायिक शौचालय के संचालन से लेकर निगरानी की जिम्मेदारी भी महिला समूहों को दी गई है।
विज्ञापन

इसके लिए उनको हर महीने छह हजार मानदेय दिया जा रहा है। मॉडल गांव के रूप में विकसित होने वाले गांव में सफाई से लेकर कूड़ा प्रबंधन तक की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 250 गांवों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाए गए हैं। पंचायत राज विभाग की तरफ से इसके संचालन की जिम्मेदारी भी महिलाओं को दी जाएगी।
जिन-जिन गांवों में यह पूर्ण होंगे, वहां महिला समूहों को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। गांव को महिला हितैषी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed