{"_id":"666c3c0fa3bda8aed70b6cbf","slug":"groom-started-smoking-on-stage-in-bhadohi-bride-held-the-relatives-hostage-refused-to-marry-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्टेज पर गांजा पीने लगा दुल्हा, कन्या पक्ष ने रिश्तेदारों को बनाया बंधक; दुल्हन ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्टेज पर गांजा पीने लगा दुल्हा, कन्या पक्ष ने रिश्तेदारों को बनाया बंधक; दुल्हन ने किया शादी से इनकार
Fri, 14 Jun 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:26 PM IST
सार
Bhadohi News: सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, जिसके बाद बारात बैरंग लौट गई। कोतवाल अमरजीत चौहान ने बताया कि फत्तूपुर में आई बारात में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हे समेत कुछ लोगों को बंधक बनाया गया था। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया है।
विज्ञापन
दुल्हन (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के कोतवाली के फत्तूपुर क्षेत्र में नशेड़ी दुल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। युवती द्वारा शादी के लिए इनकार किये जाने के बाद कन्या पक्ष क लोगों ने दुल्हे के पिता और दादा को बंधक बना लिया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन
भदोही कोतवाली के फत्तूपुर निवासी शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से होनी थी। बुधवार की रात फत्तुपुर में बारात पहुंची। देर शाम बाराती नाचते-गाते द्वारचार को पहुंचे। द्वारचार के बाद जयमाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान दुल्हे नशे में था और काफी गाली-गलौच भी कर रहा था। जयमाल के बीच दुल्हा स्टेज से उतरकर नीचे चला गया और स्टेज के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा पीने लगा। इसकी जानकारी वधू पक्ष हो हुई तो उन्होंने इस पर ऐतराज जताया। इसके बाद दूल्हा जयमाल स्टेज पर आकर गांजा पीने लगा।
विज्ञापन
इतना देखने के बाद दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करते हुए बखेड़ा खड़ा हो गया। काफी देर तक मान मनौव्वल चलता रहा। मामला बढ़ने पर कन्या पक्ष ने दूल्हे तहसीलदार गौतम के साथ उसके पिता जयप्रकाश और. दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष शादी में खर्च हुए आठ लाख वापस देने की मांग करने लगा। इस बीच कई बाराती मौका देखकर निकल गए। मामला कोतवाली तक पहुंच गया।