फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   General Manager's train ran at high speed from Gyanpur Road to Handia

ज्ञानपुर रोड से हंडिया तक हाई स्पीड में दौड़ी महाप्रबंधक की ट्रेन

Sun, 04 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
General Manager's train ran at high speed from Gyanpur Road to Handia
ाधोसिंह-रामबाग रेल खंड का निरीक्षण करते महोरबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्रा ने रविवार को विशेष ट्रेन से माधोसिंह-रामबाग रेल खंड का निरीक्षण किया। ज्ञानपुर रोड से विशेष ट्रेन हंडिया स्टेशन तक हाई स्पीड में दौड़ाकर उन्होंने तीसरे चरण में पूर्ण हुए दोहरीकरण, विद्युतीकरण कार्यों की बारीकियों को परखा। उसके बाद रामनाथपुर से झूंसी पहुंचकर अन्य कार्यों की जांच कर गुणवत्ता में लापरवाही न बरतने का निर्देश भी दिया। महाप्रबंधक के साथ वाराणसी मंडल की टीम की नजर रेलवे हाल्ट जंगीगंज, सरायजगदीश, अलमऊ, अतरौरा में व्याप्त यात्री सुविधाओं पर नहीं पड़ी। सिर्फ विंडो निरीक्षण करते हुए पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर की ओर बढ़ते रहे। हाल्टों पर लगभग तीन वर्ष बाद भी न तो पैदल पुल का निर्माण हो सका है न पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण है। यात्री राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, अभिनव, जितेंद्र आदि ने बताया कि दोहरीकरण योजना शुरू होने तक जंगीगंज स्टेशन हाल्ट नहीं बना था। जैसे ही योजना को गति रेल विकास निगम ने दिया वैसे हाल्ट का रूप ले लिया। चार माह से एक भी कर्मचारी नहीं है। मात्र एक टिकट वेंडर अनारक्षित ट्रेनों के आते-जाते समय ही खिड़की पर बैठता है। कोई अनहोनी होने पक, व्यवस्थाओं में कमी आने पर हाल्टों के रखरखाव का जिम्मेदार कौन यह कोई बताने को कोई तैयार नहीं है। यात्रियों ने कहा कि महाप्रबंधक के रुकने पर समस्याएं गिनाई जा सकती हैं। निरीक्षण के समय डीआरएम रामाश्रय पांडेय, परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम विकास चंद्रा समेत मंडलीय अधिकारी रहे। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेल सुरक्षा और संरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हाल्ट भी वाराणसी रेल मंडल की प्रमुखताओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed