फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster involved in cow slaughter and cow smuggler arrested in encounter

Bhadohi News: गोकशी में शामिल गैंगस्टर और गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gangster involved in cow slaughter and cow smuggler arrested in encounter
ऊंज/गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज व ऊंज थाने की पुलिस ने गोकशी में शामिल दो शातिर गो-तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक ही रात दो अलग-अलग जगहों पर हुईं मुठभेड़ों में पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा बरामद किया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पैर में गोली लगी है। ऊंज पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पर गैंगस्टर का केस दर्ज है। पहली मुठभेड़ गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा माफी गांव में गोमती देवी स्कूल के समीप रविवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली कि गो-तस्करी में शामिल मुनव्वर निवासी अमवा माफी गो-तस्करी की फिराक में जिले में सक्रिय है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। इस बीच उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी। इससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

दूसरी मुठभेड़ रविवार देर रात लगभग 11:35 बजे ऊंज थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि वहिदा मोड़ की तरफ से एक वांछित अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से आ रहा है। पुलिस ने कलिंजरा मोड़ नहर पुलिया के पास घेरेबंदी की। थोड़ी ही देर में बाइक सवार मौके पर पहुंचा। पुलिस के रोकने पर उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में ऊंज थाने का गैंगस्टर आरोपी जावेद अहमद निवासी पुरानी बाजार, बिहका पूरामुफ्ती, प्रयागराज के दाएं पैर में गोली लगी। उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जावेद अहमद के खिलाफ ऊंज थाने में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज है। वह पहले भी गो-हत्या व गो-तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है। इस साल अब तक पुलिस ने सात मुठभेड़ की। 21 जनवरी को ज्ञानपुर के मर्चवार में महिला से मंगलसूत्र व चेन लूटने के आरोपी सचिन मौर्या निवासी किसोरा, हंडिया को गिरफ्तार किया गया था। एक मई को माधोसिंह अंडरपास से महिला अपराध में लिप्त महफूज आलम उर्फ लुट्टन निवासी खमरिया को गिरफ्तार किया। 11 जुलाई को सुरियावां में कुसा पुलिया से पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोपी रामकमल उर्फ करिया को गिरफ्तार किया। 31 अगस्त को पुलिस ने युवती पर तेजाब फेंकने वाले मुकेश निवासी सहसेपुर और नौ सितंबर को वांछित किशन उर्फ कृष्णा निवासी रेवड़ा फाटक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed