फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga Ghat, Gyan Sarovar and hospital lit up with diyas on PM Modi's birthday

Bhadohi News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीयों से जगमग हुए गंगा घाट, ज्ञान सरोवर और अस्पताल

Fri, 18 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga Ghat, Gyan Sarovar and hospital lit up with diyas on PM Modi's birthday
ज्ञान सरोवर पर जलाया गया दीया। संवाद
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्र, ज्ञान सरोवर और गंगा घाट दीपों से जगमगा उठे।
विज्ञापन

धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी के गंगा तट, पक्का घाट एवं गंगा चबूतरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाट सरोवर और अस्पताल परिसरों में 60 हजार दीया जलाया। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पर आचार्य शरद पांडेय ने 11 आचार्यजनों के साथ देवाधिदेव महादेव की स्तुति करके पीएम के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ की कामना की।

वहीं गोपीगंज में कृष्ण कुमार खटाई, आनंद कुमार गुप्ता ने कैंडल जलाकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेनू पांडेय एवं डीघ मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में दीप जलाया गया। यहां पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, भाजपा नेता रेनू पांडेय, विमल मिश्र, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे। ज्ञानुपर नगर के ज्ञान सरोवर में 51 हजार दीप जलाए गए। इसका शुभारंभ भाजपा सांसद डॉ विनोद बिंद, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा
विज्ञापन

इस मौके पर दीपक मिश्रा, ईओ दयाशंकर वर्मा, चैयरमेन घनश्याम दास गुप्ता, सभासद रमेश पासी, बृजेश गुप्ता, आशुतोष पांडेय, प्रदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed