फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Galna broke an eight-year record, with temperatures remaining at 6.5 degrees for the past three days

Bhadohi News: गलन ने तोड़े आठ साल के रिकॉर्ड, बीते तीन दिन से तापमान 6.5 डिग्री पर टिका

Thu, 08 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Galna broke an eight-year record, with temperatures remaining at 6.5 degrees for the past three days
ज्ञानपुर नगर सुबह के समय कोहरे में जाते लोग। संवाद
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में इस बार ठंड कहर बरपा रही है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के अनुसार आठ साल पहले साल 2019 में जनवरी के पहले सप्ताह में दो दिनों तक तापमान सात डिग्री तक आया था। इसके बाद से किसी भी साल में जनवरी में इनती कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी थी। इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में बीते तीन दिन से न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर टिका है। इससे गलन में रोज-रोज वृद्धि हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई। दोपहर में एक बजे के बाद दो घंटे के लिए धूप जरूर निकली लेकिन 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण बेअसर रही। धूप में भी लोग कांपते रहे। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। रात आठ बजे ही फिर से घना कोहरा छा गया। हाईवे पर फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


बच्चों के लिए सबसे खतरनाक है ये ठंड

इस साल की ठंड बच्चों की सेहत के लिहाज से सबसे खतरनाक है। इसमें माता-पिता को सतर्क रहने की जरूरत है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश रावत ने बताया कि रात में ठंड में बढ़ रही है। बच्चे टोपी पहनना पसंद नहीं करते हैं। इस कारण उनको ठंड लगने की संभावना बढ़ जाती है। लापरवाही बरतने पर बच्चे तुंरत बीमार पड़ सकते हैं। इसका उपाय है कि रात में सोने से पहले बच्चों को केसर या हल्दी वाला गुनगुना दुध पिलाएं।
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर
07 जनवरी 16.9 - 6.5
06 जनवरी 19.2 - 6.4
05 जनवरी 17.3 - 6.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article