{"_id":"602e67618ebc3ee968393ae7","slug":"front-line-workers-including-dm-got-vaccinated-bhadohi-news-vns5753303139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम समेत फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम समेत फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया वैक्सीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद डीएम आर्यका अखौरी और सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 639 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खुद पहुंचकर टीका लगवाया। टीका लगवाने ने बाद जिलाधिकारी ने लोगों से टीकाकरण में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील भी की।
गौरतलब हो कि कोरोना महामारी से जिले को मुक्त कराने के लिए 15 जनवरी को वैक्सीन मिली थी। इसकेेेे बाद 16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। यहां अवगत करा दें कि पहले चरण में 16, 22, 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि दूसरे चरण के लिए फ्रंट लाइन के कुल 3700 राजस्व, पुलिस और नगर निकाय कर्मी सूचीबद्ध किए गए थे। दूसरे चरण में 11 और 12 फरवरी के बाद बृहस्पतिवार को तीसरी बार फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया।
ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल, सीएचसी गोपीगंज, सीएचसी औराई और भदोही संग पुलिस लाइन में टीका लगाया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर चार बजे तक चला। सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में पहुंची डीएम आर्यका अखौरी ने वैक्सीन लगवाई । इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 947 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगनी थी जिसमें से 639 को वैक्सीन लगाई गई।