{"_id":"5eee42d08ebc3e42d56e7ab7","slug":"five-thief-arrested-bhadohi-news-vns531281816","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शातिर चोर गिरफ्तार,इन्वर्टर-बैट्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शातिर चोर गिरफ्तार,इन्वर्टर-बैट्री बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। सुरियावां थाने की पाली चौकी पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। बरामद सामनों में चककलूटी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेवालाल यादव के घर से चोरी का सामान भी मिला है।
सुरियावां थानाक्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी रामबदन सिंह ने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को खास हिदायत दिया था। इस दौरान चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेवालाल यादव के घर से इन्वर्टर, बैटरी, सबमर्सिबल समेत कई सामान पर हाथ साफ किया था। आसपास के दूसरे गांव में कई चोरी की घटनाएं की।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी गुरु ज्ञानचंद पटेल ने चोर अच्छेलाल बिंद पुत्र गेनालाल, अजय कुमार बिंद पुत्र श्रीधर बिंद, मुलायम बिंद पुत्र सतई, विकास बिंद पुत्र दीपनरायण निवासी गजधरा, शेर बहादुर उर्फ शाहरुख खान पुत्र बलिराम निवासी पलवापुर को तीन बैटरी, एक इन्वर्टर के साथ वारी गांव के डीह बाबा स्थल से गिरफ्तार किया। पुलिस सगरना की गिरफ्तारी के साथ ही चोरो ने किसके सह पर चककलूटी समेत अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया उसकी जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि चोरों को सह देने वालों को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल फूलकुमार राय, सच्चिदानंद, अनीस आदि शामिल रहे।