फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fine of 50,000 imposed on onion-laden truck for non-payment of mandi fee

Bhadohi News: मंडी शुल्क अदा न करने पर प्याज लदे ट्रक पर 50 हजार का जुर्माना

Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fine of 50,000 imposed on onion-laden truck for non-payment of mandi fee
लालानगर। गोपीगंज मंडी समिति की टीम ने बुधवार को मंडी शुल्क जमा नहीं करने पर आजमगढ़ से प्रयागराज जा रहे एक प्याज लदी ट्रक पर 50 हजार 160 रुपये जुर्माना लगाया। टीम जांच में पाया कि ट्रक पर तीन लाख 40 हजार रुपये का एक हजार से अधिक बोरियों में प्याज लदी थी। वाहन ने मंडी शुल्क जमा नहीं किया था। आजमगढ़ से प्रयागराज जा रही है एक वाहन को मंडी समिति गोपीगंज की सचल दल की टीम ने बुधवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

टीम ने जांच में पाया कि ट्रक चालक चालक रूपेश यादव निवासी थाना हंडिया, प्रयागराज करीब 160 कुंतल प्याज लेकर बिना मंडी शुल्क अदा किया जा रहा था। सचल दल के प्रभारी श्रेयस त्रिपाठी ने जांच के दौरान कागजात मांगा। जिसे चालक द्वारा नहीं दिखाया जा सका। जिसके बाद टीम ने वाहन पर जुर्माना लगाया। सचल दल के प्रभारी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि सचल दल की टीम द्वारा बराबर वाहनों की जांच-पड़ताल की जाती है। इस दौरान मंडी शुल्क की चोरी करने वाले व्यापारियों सहित वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बीते माह सघन अभियान चलाकर 10 लाख के ऊपर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed