भदोही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की महिला विंग राष्ट्रीय महिला परिषद के तत्वावधान में नगर के श्री महादेव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्री कृष्ण, राधा, यशोदा के परिधान धारण कर खूब सराहना बटोरी। इसके अलावा बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। काशी प्रांत के महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि अष्टमी के दिन हमारे आराध्य प्रभु श्री कृष्ण का जन्मदिन देश भर में मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमे सम्मिलित होने को बच्चे आतुर रहते हैं। भदोही में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने दिल जीत लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने और संचालन धीरेंद्र दुबे ने किया। संतोष दुबे, रमन सिंह ने उत्साही बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कौशलेश गुप्ता, जयेश मिश्रा, विनय यादव, मुकेश सिन्हा, भगवती जायसवाल, निशा देवी, रामसेतु बरनवाल, रोमेश दुबे, सुशील श्रीवास्तव, सत्यशील जयसवाल, रवि गुप्ता आदि रहे।