{"_id":"6716dfc1213e8997cf085d78","slug":"family-id-will-be-our-identity-we-will-get-the-benefit-of-76-schemes-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118086-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फैमिली आईडी होगी हमारी पहचान, मिलेगा 76 योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फैमिली आईडी होगी हमारी पहचान, मिलेगा 76 योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राशन कार्ड से वंचित आयकर दाता और सम्पन्न परिवारों की पहचान अब फैमिली आईडी से होगी। फैमिली आईडी से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों का भी कार्य करेगी। वहीं राशन कार्ड धारकों का कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आईडी मानी जाएगी। फैमिली आईडी बनाने के लिए परिवार के हर सदस्य का आधार नंबर और उसमें मोबाइल नंबर अटैच होना अनिवार्य है।
शासन की ओर से एक परिवार, एक पहचान के तहत सरकार फैमिली आईडी जारी किया जा रहा है। फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। 12 अंकों के इस कार्ड में पूरे परिवार का ब्योरा होगा। इस कार्ड से केंद्र और राज्य सरकार की 76 योजनाओं को जोड़ा जा चुका है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप फैमिली आईडी बनवाकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं।
फैमिली आईडी के तहत यूपी में रहने वाले परिवारों का लाइव डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस कार्ड से लोगों को आय, जाति और निवास व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भाग-दौड़ नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी विशाल सिंह के अनुसार यह एक विशिष्ट पहचान पत्र है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप फैमिली कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे परिवार के लोग https://familyid.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर निशुल्क फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों का कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिन परिवारों के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत राशन कार्ड जारी किए गए हैँ। उनका राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी होगी। इसके अलावा जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है। उन्हें अपनी फैमिली आईडी के लिए पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा।