{"_id":"63307dd46a251405487168bf","slug":"fair-view-on-amrit-sarovar-bhadohi-news-vns676067263","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर पर दिखा मेले जैसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर पर दिखा मेले जैसा नजारा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां मुख्यालय से सटा गजधरा गांव रविवार को दुल्हन की तरह सजा दिखा। गांव के अमृत सरोवर की विशेष सजावट रही। तिरंगे से घिरे अमृत सरोवर के आसपास गुब्बारे भी लगाए गए थेे। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन के मद्दनजर यह तैयारी की गई थी। अमृत सरोवर के आसपास मेले जैसा नजारा रहा।
रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर सुबह से ही अधिकारी से लेकर कर्मचारी गांव में डेरा डाले हुए थे। उद्यान, शिक्षा विभाग सहित अन्य कई विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। दोपहर होते-होते अमृत सरोवर के आसपास मेले जैसा माहौल बन गया। जैसे ही शाम को उप मुख्यमंत्री पहुंचे पूरा इलाका जय श्रीराम के नारे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज उठा। गजधरा गांव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों का रेला लगा रहा। किसी ने छत से तो किसी ने घर से केशव मौर्य को देखा। उन्होंने गाड़ी से हाथ निकाल कर सब का अभिवादन किया। डिप्टी सीएम ने बच्चों की प्रदर्शनी देखने के साथ ही सरोवर में स्टीमर से नौका विहार भी किया।
इस दौरान तालाब पर पीपल, बरगद और पाकड़ का पौधारोपण किया। इस मौके पर मेवालाल यादव, प्रधान विनय यादव, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जेसी सरोज, राम आसरे पाल, मनोज दूबे, रंजीत गुप्ता, विनय भारतीय, जेई जेपी गौतम, रामधनी यादव, एच के त्रिपाठी, धर्मेद्र मौर्य, सुजीत दूबे, अजय उपाध्याय, मनमोहन सिंह, आनंद मिश्रा, श्रीनिवास चतुर्वेदी, सुनील, अंबुज आदि रहे।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गजधरा गांव में रविवार को डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। इसके बाद स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी प्रकाश डाला।