फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eyes stuck to edge candidates

बढ़त पर टिकी रही प्रत्याशियों की निगाहें

Mon, 02 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 02 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Eyes stuck to edge candidates
पंचायत चुनाव की मतगणना में रविवार को देर शाम तक जिला पंचायत प्रत्याशियों
विज्ञापन
की तस्वीर साफ नहीं हो सकी थी।

कहीं सात चक्र तो कहीं 12 चक्रों की मतगणना में प्रत्याशी एक दूसरे से आगे बढ़ते नजर आए। देर रात  तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।


जिले के छह ब्लाकों पर 27 जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ लेकिन शाम आठ बजे तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी।


डीघ ब्लाक में जिला पंचायत की पांच सीटों में रविवार रात आठ बजे तक वार्ड 17 में काजल यादव 2100 मत, वार्ड 18 में भूपेंद्र यादव 500 मत, वार्ड 20 मेें 900 मतों से मंजू मिश्रा, वार्ड 19 से सीता सिंह 855 मत, वार्ड 21 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा 4100 मतों से बढ़त बनाए हुए थीं।

औराई ब्लाक के छह जिला पंचायत वार्ड की मतगणना में रात आठ बजे तक वार्ड 22 से छोटेलाल 23 मत, वार्ड 23 से कंचन सोनकर 382 मत, वार्ड 24 से सुनीता 126 मत, वार्ड 25 से रेहाना 364 मत, वार्ड 26 से अनीशा 772 मत, वार्ड 27 में दयाशंकर 94 मतों से बढ़त बनाए हुए थे।

 सुरियावां में तीन वार्डों में रात आठ बजे तक प्रत्याशियों में जबर्दस्त मुकाबला दिखा। वार्ड सात में अशर्फी देवी 100 मत, वार्ड आठ में नंदलाल 100 मत  और वार्ड नौ में कमलेश तिवारी 600 मतों से बढ़त बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed