Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wedding procession arrived a day early, leaving the hosts taken aback

Bhadohi News: एक दिन पहले पहुंच गई बरात, घराती रह गए हैरान

Sun, 22 Nov 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession arrived a day early, leaving the hosts taken aback
खुटहन। शादी की तारीख लिखने में पुरोहितों से हुई चूक के चलते बरात निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही दुल्हन के घर पहुंच गई। अचानक बरात पहुंचने से घराती हैरान रह गए। बरातियों के स्वागत और शादी की तैयारियां करनी पड़ीं।
विज्ञापन

बांसगंज मखदुमपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद चौधरी के मुताबिक उनके तीसरे नंबर की सबसे छोटी बेटी कंचन चौधरी की शादी सुजानगंज के मड़वा निवासी जमुना प्रसाद कन्नौजिया के पुत्र नरसिंह कन्नौजिया से 21 नवंबर को तय थी। दोनों पक्षों के पुरोहितों द्वारा शादी की तिथि लिखने में हुई गलती के चलते करीब 100 बराती 20 नवंबर को ही बरात लेकर मखदुमपुर पहुंच गए।
विज्ञापन

उस समय लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। अचानक बरात पहुंचने से घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घरातियों ने बरातियों के स्वागत की व्यवस्था की। इस बीच करीब आधे बराती रास्ते से ही वापस लौट गए। शनिवार सुबह शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई। शादी से एक दिन पहले बरात पहुंचने की यह अनोखी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed