{"_id":"6b0164d99bbbd934d10f0fbd","slug":"bhadohi-60-year-old-man-dies-after-falling-from-a-train-police-working-to-identify-him-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sat, 21 Nov 2026 03:01 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: किशन चौबे
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
भदोही के सुरियावां क्षेत्र में पट्टी बेजांव गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन
भदोही, सुरियावां
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टी बेजांव गांव के पास पहलवान वीर बाबा मंदिर के समीप शनिवार रात ट्रेन से गिरकर करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को रेलवे ट्रैक किनारे सरपत के झुंड के पास शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
जानकारी के अनुसार, पट्टी बेजांव गांव की दक्षिणी चौहान बस्ती और पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक किनारे सरपत का झुंड है। इसी झुंड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
पहचान कराने में जुटी पुलिस
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
