Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young chess players showcase their talent in the chess championship.

Bhadohi News: नन्हें शतरंज खिलाड़ियों ने दिखाई चेस चैंपियनशिप में प्रतिभा

Mon, 23 Nov 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young chess players showcase their talent in the chess championship.
चेस प्रतियोगिता में खेलने से पहले हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते बच्चे। स्रोत संगठन
भदोही। नगर स्थित यूरो किड्स प्री स्कूल में लिटिल ग्रैंडमास्टर्स चेस चैंपियनशिप 2026–लिटिल माइंड, बिग मूव का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के नन्हे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा, एकाग्रता व रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भदोही के क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि बच्चों को हमेशा सीखते रहना चाहिए और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नई चीजें सीखने, मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन चार आयु वर्गों में किया गया, जिसमें अंडर-5, अंडर-7, अंडर-9 एवं अंडर-11 वर्ग शामिल थे। जिसमें अंडर-5 वर्ग में प्रथम पुरस्कार भव्या यादव, द्वितीय शन्वी जायसवाल व तृतीय पुरस्कार सात्विक केसरी को मिला।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर सात वर्ग में कनक बिंद प्रथम, ओजस यादव द्वितीय और कियांश ने तीसरा स्थान पाया और अंडर नौ में आरव राज और अंडर-11 वर्ग आयुष सिंह पहले स्थान पर रहे। संचालन प्रभात यादव ने किया। मौके पर द्वारिका यादव, सानिया अंसारी, शमा परवीन, सुनील केसरी, प्रिंसिपल दिव्या, सुनेजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed