फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exporters await opening of bookings for the October expo.

Bhadohi News: अक्तूबर में एक्सपो के लिए बुकिंग खुलने का निर्यातकों का इंतजार

Mon, 20 Jul 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Exporters await opening of bookings for the October expo.
भदोही। अक्तूबर महीने में भदोही में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो गोल्डन जुबली संस्करण होगा। गोल्डन जुबली आयोजन होने के नाते कालीन उद्यमियों को एक्सपो का बेसब्री से इंतजार है। एक्सपो में भाग लेने के लिए स्टाॅल की बुकिंग भले ही अब तक शुरू नहीं हो सकी है, लेकिन भाग लेने के लिए कालीन उद्यमियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक्सपो की आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) इस साल 50वां संस्करण होने के नाते खास बनाने की तैयारियों में जुटी है। बुकिंग के लिए कालीन निर्यातक इंतजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह एक्सपो खास होगा। सीईपीसी भी इसे पहले से बेहतर बनाने के बारे में सोच रही है। अक्तूबर में आयोजित होने वाले एक्सपो के प्रति सकारात्मक रुझान का एक और कारण यह है कि गत मार्च महीने में एक्सपो जो नई दिल्ली में होनी थी, वह वैश्विक कारणों से नहीं हो सकी थी। इसलिए भदोही के एक्सपो के प्रति काफी उम्मीद है। नगर के प्रमुख निर्यातक एजाज अंसारी ने कहा कि भदोही में एक्सपो होने का लाभ यह है कि हमें स्टाल पर कालीन लाने व ले जाने में सहूलियत होगी। इसलिए इसमें भाग लेना तय है। बुकिंग के संबंध में परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि अगस्त में परिषद के बोर्ड की बैठक होगी। जिसमे बुकिंग खोले जाने पर विचार के बाद बुकिंग खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed