फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expectations will be fulfilled, you will get a permanent house before the rains

Bhadohi News: उम्मीदेें होंगी पूरी , बारिश से पहले मिलेगा पक्का घर

Sun, 04 Jun 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Expectations will be fulfilled, you will get a permanent house before the rains
ज्ञानपुर। मानसून आने से पूर्व छह हजार से अधिक गरीबों की उम्मीदें पूरी हो जाएंगी। फूस की झोपड़ी और कच्चे मकानों की जगह अब उनके पास पक्का होगा। बारिश शुरू होने से पूर्व उनकी संख्या आठ से 10 हजार तक पहुंच जाएगी। 2022-23 में स्वीकृत 12 हजार आवास में अब तक छह हजार से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं। जबकि आठ हजार को तीसरी किस्त भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने करीब छह साल पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। वित्तीय वर्ष 2016-17 से अब तक 25 हजार से अधिक आवासों का आवंटन किया जा चुका है। 2022-23 में 12 हजार 217 आवास आवंटन का लक्ष्य मिला। जिसमें 12 हजार 207 पात्र लाभार्थियों का चयन ब्लॉक स्तर से किया गया। करीब पांच महीने में छह हजार 45 आवास पूर्ण करा लिए गए जबकि चार हजार आवास 15 से 20 दिनों में पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे बारिश से पूर्व 10 हजार से अधिक लाभार्थी कच्चे से पक्के घर में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
केस-एक- अभोली ब्लॉक की बीरापुर निवासी फोटो देवी का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनके पास पक्का मकान होगा। योजना तो कई आंईं और चली गईं। लेकिन सरकार की इस योजना से सपने साकार हुए। योजना के साथ ही खुद का भी कुछ खर्च करके बेहतर बनवाया। गांव की सपना देवी कहती हैं कि बारिश होने पर घर में रहना मुश्किल हो जाता था। अब पक्का घर बन गया है। अब ऐसा लगता है कि सारी मुश्किलें दूर हो गई हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केस-दो- डीघ ब्लॉक की सुशीला देवी ने कहा कि कच्चे घर में बारिश के दिनों में रहना काफी कठिन होता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ। प्रशासन का सहयोग मिलने से पांच महीने के अंदर आवास पूर्ण हो गया।
--------
प्रधान और सचिवों ने खूब किया खेल
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सचिव और प्रधानों की मनमानी से काफी गड़बड़ी भी सामने आई। जांचोपरांत कई प्रधानों की कुर्सी चली गई तो कई सचिव भी निलंबित हो गए। ग्रामीण अंचलों में ऐसे लोगों को सूची में शामिल कर दिया गया, जिन्हें पहले लोहिया और इंदिरा आवास का लाभ मिल चुका था। शिकायत हुई तो जांच कराई गई। मामला सही मिला, तो कार्रवाई हुई।

इनसेट
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब तक पहुंचाने का प्रयास रहता है। वित्तीय वर्ष में 12 हजार आवास में छह हजार पूर्ण हो गए हैं। पूर्व में गड़बड़ी के कारण 200 आवास पूर्ण नहीं हो सके। ऐसे लोगों से रिकवरी कराई जा रही है। - श्यामजी, प्रभारी परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed