फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expectations bleak, not received even after a month

उम्मीदें धूमिल, माह भर बाद भी नहीं मिली रकम

Thu, 04 Feb 2021 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Expectations bleak, not received even after a month
ज्ञानपुर। धान क्रय केंद्रों पर बेचने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। भुगतान के लिए किसान विभाग के अफसरों के दफ्तार का चक्कर लगा रहे हैं। अभी भी किसानों का क्रय करने वाली एजेंसियों पर लगभग 21 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

अभोली ग्राम पंचायत के सभाजीत यादव ने दो जनवरी को दुर्गागंज धान क्रय केंद्र पर 30 क्विंटल धान बेचा। करीब माह भर बाद उनका पैसा अब तक नहीं मिला। गौरा गांव निवासी सत्यराज डेढ़ माह से धान बेचकर पैसा आने का इंतजार कर रहे हैं। दो किसान तो बानगी हैं। करीब तीन हजार किसानों का 21 करोड़ क्रय एजेंसियों पर बकाया है। किसान क्रय केंद्र से लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे, लेकिन अब तक उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन धरातल पर किसानों को जरूरी सुविधाएं कौन कहे बेचा हुआ माल की धन भी नहीं मिल पा रहा हैं। किसानों को उपज का सही मूल्य मिले, इसलिए ढाई माह पूर्व जिले में 58 धान क्रय केंद्र खुले। 90 हजार एमटी की बजाए अब तक एक लाख 15 हजार एमटी धान की खरीद हो चुकी है। विपणन और भारतीय खाद्य निगम के 11 केंद्र को छोड़कर अन्य केंद्र बंद हो चुुके हैं। 20 हजार 333 किसानों से धान की खरीद की गई, लेकिन अब भी तीन हजार किसानों का भुगतान फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जिले में आए खाद्य एवं पूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह ने किसानों का भुगतान जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया, लेकिन भुगतान में तेजी नहीं आ पा रही है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में ढाई हजार किसानों के खाते में पैसा जा चुका है। पीएफएमएस में तकनीकी खामी के चलते किसानों के खाते में रकम विलंब से जा रही है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि बंद हो चुकी कई एजेंसियों पर धान बेचने वाले किसानों का पैसा रुका है। उनसे बात कर पैसा भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed