{"_id":"624f329950e44369ec345e1c","slug":"ex-mla-vijay-mishra-produced-in-rape-case-bhadohi-news-vns647163164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की एक गायिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र की पेशी बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट ज्ञानेंद्र सिंह की अदालत में हुई। वहां पीड़िता का भी बयान दर्ज किया गया।
बचाव पक्ष की ओर से पीड़िता से जिरह किया गया। इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 20 अप्रैल तय की गई है। इस मामले के साथ ही कई अन्य मामलों में भी पूर्व विधायक की पेशी हुई। ज्ञात हो, वाराणसी की एक गायिका की ओर से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें विवेचक द्वारा विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। उसी मामले में विचारण चल रहा है। इस मामले में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र सेंट्रल जेल आगरा में निरूद्ध हैं। पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक को आगरा के लिए ले जाया गया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा और परिसर में काफी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ गायिका से दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2020 में अगस्त माह में मध्य प्रदेश के आगर जिले से एमपी की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वे आगरा जेल में हैं। उन्होंने जेल से ही विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाया था। जिसमें उन्हें करारी हार मिली। ज्ञानपुर विधानसभा सीट से वे 2002 से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। बीते बुधवार को गोपीगंज पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्र सहित आठ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।