फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elder brothers kill younger brother with sharp weapon over land dispute

Bhadohi News: जमीन के विवाद में बड़े भाइयों ने छोटे की धारदार हथियार से की हत्या

Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Elder brothers kill younger brother with sharp weapon over land dispute
संसारापुर में संजय सरोज की हत्या के बाद गमगीन महिलाएं और बच्चें। स्रोत जागरूक पाठक
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के संसारापुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में बड़े भाइयों ने छोटे भाई संजय सरोज (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी मारपीट करने के आरोप लगे हैं। संजय की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों और भाभी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार हिकनी को बरामद कर लिया। संसारापुर गांव निवासी संजय सरोज चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह मुंबई में नौकरी करते थे। 24 जून को घर आए थे। बृहस्पतिवार की देर रात पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। पत्नी सावित्री देवी के अनुसार, पति के बड़े भाई राजेंद्र उर्फ गोली सरोज, ललऊ और भाभी चंदा सरोज ने सुअर मारने में प्रयुक्त होने वाले धारदार हथियार हिकनी से उनके पति संजय के सीने पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पीआरवी 112 की टीम पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला करने का आरोप लगा। इसमें पीआरवी के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी को हल्की चोटें आईं। ज्ञानपुर के क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने मामले को संभाला। सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र उर्फ गोली सरोज, ललऊ सरोज और चंदा देवी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने ललऊ सरोज और उसकी पत्नी चंदा सरोज को संसारापुर सड़क से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से हिकनी और हंसिया बरामद की गई। राजेंद्र की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed