फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight died, 61 injured in 13 accidents on the highway during Mahakumbh.

Bhadohi News: महाकुंभ के दौरान हाईवे पर 13 हादसों में आठ मौतें, 61 घायल

Sat, 15 Feb 2025 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Eight died, 61 injured in 13 accidents on the highway during Mahakumbh.
महाकुंभ के दौरान वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर महाकुंभ के दौरान वाहनों का दबाव रहा। वाहनों के बढ़े दबाव का असर रहा कि हाईवे पर एक महीने में हादसे भी खुब हुए। बीते एक महीने में जिले में 23 सड़क हादसे हुए। जिसमें 12 लोगों की मौत और 70 लोग घायल हुए। इसमें 13 सड़क हादसे हाईवे पर हुए हैं। जिसमें आठ लोगों ने जान गंवाई और 61 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर हादसे हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों में टक्कर से हुए। चार पहिया वाहन सबसे अधिक हादसे का शिकार हुए।
विज्ञापन

प्रयागराज के संगम तट पर बीते 13 जनवरी से महाकुंभ का उत्सव शुरू हुआ। प्रयागराज से सटा जनपद होने के कारण जिले में भी प्रयागराज का वैभव देखा गया। जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर महाकुंभ के उत्सव के बीच जमकर वाहन चले। आम दिनों में इस हाईवे पर जहां औसतन हर दिन 12 हजार वाहनों का आवागमन होता है। वहीं महाकुंभ शुरू होने के बाद से ही अचानक हाईवे पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ा और प्रतिदिन औसतन 30 से 35 हजार वाहनों का आवागमन हुआ। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी, एकादशी और माघी पूर्णिमा जैसे विशेष स्नान पर्वों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर तो प्रयागराज हादसे के बाद पूरे हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया था। जिले की सीमा में चार जगहों पर 13 हजार वाहनों को रोका गया था। हाईवे पर वाहनों की भीड़ बढ़ी तो दुर्घटनाएं भी बढ़ीं। बीते एक महीने में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जिले की 42 किमी सीमा में 13 हादसे हुए। जिसमें आठ लोगों को जान गंवानी पड़ी। वहीं 61 लोग घायल हो गए। हाईवे पर महाकुंभ के कारण चार पहिया वाहनों की भीड़ अधिक थी। इसलिए चार पहिया वाहन ही दुर्घटना के अधिक शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------

सड़क किनारे खड़े वाहन की टक्कर से अधिकतर हुए हादसे
महाकुंभ के दौरान हाईवे पर जगह-जगह बने होटल और ढाबों पर श्रद्धालु अपनी वाहन खड़ा कर भोजन और नाश्ता करते हैं। महाकुंभ के दौरान अधिकतर दुर्घटनाएं इन्हीं खड़े वाहनों में पीछे से टक्कर होने से हुईं। बीते नौ फरवरी को ऊंज के सूफीनगर के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में एक कार पीछे से जा टकराई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते 11 फरवरी को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर बाइक सवार ट्रेलर में पीछे से टकरा गया। जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बीते आठ फरवरी को औराई में हाईवे पर पंचर ठीक कर रहे पिकअप से वाहन टकरा गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
-------------------------------------
विशेष स्नान पर्वों पर भीड़ बढ़े तो हादसे में भी हुआ इजाफा
महाकुंभ के दौरान विशेष स्नान पर्वों पर जब वाहनों की भीड़ बढ़ी तो दुर्घटनाओं में और भी इजाफा हुआ। एकादशी स्नान के समय हाईवे पर दो दिनों में चार हादसे हुए थे। इसी तरह माघी पूर्णिमा के स्नान के दौरान भी करीब चार हादसे हुए। विशेष स्नान पर्वों पर तो वाहनों की संख्या 40 से 45 हजार तक पहुंच जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed