फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to humidity in the air, the maximum temperature dropped by 0.5 degrees.

Bhadohi News: हवा में नमी के कारण लुढ़का 0.5 डिग्री अधिकतम तापमान

Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Due to humidity in the air, the maximum temperature dropped by 0.5 degrees.
शीतलहर के कारण जिले का तापमान लगातार लुढ़क रहा है। हवाओं में नमी होने के कारण गलन बढ़ गई है। शनिवार को न्यूनतम, अधिकतम तापमान में कमी आई है, लेकिन हवा की गति बढ़ गई। 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिनभर लोग अलाव के पास बैठे रहे, लेकिन उन्हें ठंड से राहत नहीं मिली। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम पारा 0.5 डिग्री गिरकर 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। शाम सात बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार दिन का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने अनुमान है कि आगामी सप्ताह में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी होगी।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन


इनसेट:
अलाव जलवानने की मांग की
सर्रोई। ठंड में वृद्धि होने से लोगों की सांसत बढ़ गई है। सर्रोई बाजार में कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। यहा ठंड से राहगीर कांप रहे हैं। बाजार से रोजाना सैकड़ों की संख्या में राहीगर गुजरते हैं। बाजार के विशाल पांडेय, रतीलाल सरोज, कल्लू शुक्ला, जिलाजीत, राजू गुप्ता, संजय गुप्ता जिलाधिकारी से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed