फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drinking water crisis in 150 houses since last one week

Bhadohi News: एक सप्ताह से 150 घरों में पेयजल संकट

Fri, 24 May 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in 150 houses since last one week
भदोही। नगर पालिका के छेड़ीबीर मोहल्ले में एक सप्ताह पहले ट्रैक्टर से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 150 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। तब से इन घरों की लगभग एक हजार आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका को सूचना देने के बाद भी अब तक इसे दुरूस्त नहीं कराया जा सका है। पाइप फटने से सड़कों पर बह रहा पानी भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार उनके वार्ड में पेयजल समस्या सुचारु चल रही थी। इसी बीच एक दिन मिट्टी लाद कर आई ट्रैक्टर ट्राॅली के चलते सड़क धंस गई। इससे दो जगह पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोगों के सामने दोहरी समस्या हो गई। एक तो लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। दूसरे पाइप फटने से सड़क पर बह रहे पानी के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


छेड़ीबीर वार्ड में 500 सौ से अधिक घर हैं। इसमें से करीब 150 घरों की एक हजार से अधिक की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है। मोहल्ले में अधिकतर आबादी मजदूरों की है। बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद ही नगर पालिका को मौखिक सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक इसका संज्ञान नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में पहले से गलियों में जलभराव की समस्या थी। अब जब से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, तब से कई अन्य गलियों में भी पानी लग गया है। - साबिर अंसारी
एक तो मोहल्ले में पहले से सड़कें खराब हैं। जिस मार्ग पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, वह ज्यादा पुराना नहीं है। पानी लगने से यह सड़क भी खराब होने लगी है। -शौकत हुसैन
मोहल्ला विकास के मामले में पिछड़ा है। कोई ध्यान नहीं देता। जलभराव पुरानी समस्या है। वार्ड में जल निकासी की समस्या भी गंभीर हो गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - मो. अफजल
समस्या को एक सप्ताह हो चुके हैं। लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं, जबकि पेयजल सड़क पर बह रहा है और जिम्मेदार लोग शांत होकर बैठे हुए हैं। इससे लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। - सरफुद्दीन अंसारी
भदोही। नगर पालिका क्षेत्र के जमुनीपुर काॅलोनी में मंगलवार की सुबह से ही पंप का मोटर जल जाने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया। काॅलोनी की पांच हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान हैं। कर्मचारी बृहस्पतिवार शाम तक पंप ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने में लगे थे। कॉलोनी के पंकज सिंह ने बताया कि पंप की मोटर जल जाने के बाद सभासद के सहयोग से किसी तरह पालिका कर्मियों ने बुधवार शाम तक मोटर तो बदल दी लेकिन मशीन नहीं चली और पानी नहीं मिला। बृहस्पतिवार को भी दिन भर के काम चलता रहा और शाम तक दूसरी मोटर लगाने का प्रयास होता रहा। लोग काॅलोनी में लगे हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल के भरोसे हैं। काॅलोनीवासी राजेंद्र प्रसाद गिरी ने कहा कि पंप और मोटर के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है।

जमुनीपुर में पंप खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार की शाम तक हमारे कर्मी ठीक करने में लगे थे। छेड़ीबीर में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के बारे में सूचना नहीं है। इसको देखवा कर शीघ्र ठीक कराया जाएगा। - धर्मराज सिंह, ईओ भदोही नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed