फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain is open on the highway, fear of accident

Bhadohi News: हाईवे पर खुली है नाली, हादसे का डर

Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drain is open on the highway, fear of accident
वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 731बी पर नालियों पर ढक्कन नहीं है। मोढ बाजार से कस्तूरीपुर तक पांच किमी के दायरे में सात से आठ स्थानों पर नाला खुला है। इससे हादसे का डर है।
विज्ञापन

वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 731बी के 83 किमी में से 36 किमी दायरा जिले की सीमा से होकर गुजरता है। इन दिनों हाईवे प्राधिकरण की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले के प्रमुख बाजारों में चौड़ीकरण के साथ-साथ दोनों ओर नालियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस बीच कार्यदायी संस्था की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। हाईवे प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था ने मोढ़-कस्तूरीबाजार में चार माह पहले नालियों का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात से आठ स्थानों पर कार्यदायी संस्था ने ढक्कन नहीं लगाया है। एक सप्ताह पहले ही एक युवक बाइक लेकर नाले में गिर गया था। इससे वह चोटिल हो गया।
स्थानीय शिवपूजन उपाध्याय, शोभनाथ यादव, जयनाथ गौतम, बिरजुपाल, गुड्डू गौतम ने प्रशासन से सड़क किनारे खुले नाले पर ढक्कन लगाने की मांग की है।
इस संबंध में कार्यदायी संस्था के मिथिलेश सिंह ने बताया कि हाईवे की नालियों के लिए ढक्कन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण होते ही जितनी भी जगहों पर नालियां खुली हैं। जल्द ही उसे वहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed