फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dog terror...injured 10 people

Bhadohi News: कुत्ते का आतंक... 10 लोगों को किया जख्मी

Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dog terror...injured 10 people
चौरी बाजार में आक्रामक कुत्ता काटने के बाद ज्ञानपुर जिला अस्पताल में लग रहा इंजेक्शन। संवाद
चौरी (भदोही)। स्थानीय बाजार में शनिवार को एक कुत्ते ने एक के बाद एक 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते ने किसी के हाथ तो किसी के पैर को निशाना बनाया। कुत्ते के आतंक से बाजार में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सभी घायलों को एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें हाई डोज इंजेक्शन लगाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे स्टेशन रोड की तरफ से अचानक एक कुत्ता आ रहा था। अचानक वह आक्रामक हो गया और बाजार में एक के बाद एक लोगों को निशाना बनाने लगा। यह देख लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग डंडा लेकर दौड़े तो कुत्ता ब्रह्ममाश्रम की तरफ भाग गया। कुत्ते के हमले से बाजार में दहशत का माहौल रहा। कुत्ते ने 10 लोगों को निशाना बनाया है। इसके पूर्व स्टेशन रोड, अनेगपुर में भी कई लोगों को कुत्ता काट चुका था। कुत्ता अब तक लोगों की पकड़ से बाहर है। शनिवार को कुत्ते के शिकार लोगों में चौरी बाजार निवासी मिंटू सोनकर (40), संजय विश्वकर्मा (40), संजय जायसवाल (45), हर्ष शारदा (22), मनीषा देवी (20), शकील (40), चिरौंजी देवी (60), अनेगपुर निवासी प्रिंका देवी (20), ममहर निवासी रीता देवी (46) रामचंद्रपुर निवासी जवाहिर (40) शामिल हैं। जख्मी लोगों को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि कुत्तों को जब असुरक्षा महसूस होती है, तभी वे काटते हैं। इन लोगों को निशाना बनाने वाला कुत्ता पागल रहा होगा। इसी के चलते उसने एक के बाद एक 10 लोगों को निशाना बनाया। पागल कुत्ते के काटने पर हाई डोज वैक्सीन लगाई जाती है, जिसे कायरोरैब कहते हैं। जबकि सामान्य कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। कुत्ता काटने के चार इंजेक्शन मरीज को लगते हैं। पहला इंजेक्शन 24 घंटे के अंदर, दूसरा तीसरे दिन, तीसरा सातवें दिन और चौथा इंजेक्शन 28वें दिन लगाया जाता है। पागल कुत्ता काटने पर इसमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसलिए इंजेक्शन तुंरत लगवाना चाहिए। जिले में स्वान आक्रामक होते जा रहे हैं। बीते दो माह में 12 हजार लोगों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन औसतन 150 मरीज पहुंचते हैं। कई बार तो कुत्ते बुरी तरह काट लेते हैं। जिले में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सुरियावां में एक आठ साल की बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। इसे 12 टांके लगाने पड़े। इसी तरह दुर्गागंज इलाके में एक सात साल के बच्चे को कुत्ते ने नोंच लिया। इसे आठ टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed