फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divisional Manager of Insurance Company issued recovery notice of Rs 13.37 lakh

Bhadohi News: इंश्योरेंस कंपनी के मंडलीय प्रबंधक को 13.37 लाख का वसूली नोटिस जारी

Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Divisional Manager of Insurance Company issued recovery notice of Rs 13.37 lakh
जिला उपभोक्ता आयोग ने ओरियंटल इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर मिर्जापुर मंडल के खिलाफ 13 लाख 37 हजार 752 रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश के खिलाफ इंश्योरेंस कंपनी ने राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की। जहां से अपील खारिज होने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने नोटिस जारी किया। इश्योरेंस कंपनी ने पीड़ित के बीमा क्लेम को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि 20 जून, 2016 को जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव निवासी गणेश प्रसाद गिरी ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया था कि भदोही एआरटीओ में पंजीकृत उनका ट्रक 9 दिसंबर 2013 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने उसी दिन एफआईआर कराने के तत्काल बाद बीमा कंपनी में 12 लाख 37 हजार 242 रुपये का बीमा क्लेम किया। सारे कागजात होने के बाद भी ओरियंटल इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने उनके बीमा क्लेम को खारिज कर दिया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत सुनने के जिला उपभोक्ता आयोग ने 10 मई, 2018 को बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया।
पीड़ित को बीमा क्लेम की राशि देने के साथ-साथ एक लाख रुपये मानसिक प्रताड़ना के लिए कंपनी को आदेश दिया। जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश के खिलाफ कंपनी की ओर से राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील दाखिल की गई। राज्य उपभोक्ता आयोग ने कंपनी की अपील को खारिज कर दिया।

इसके बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने इंश्यारेंस कंपनी के मिर्जापुर मंडलीय ब्रांच मैनेजर को वसूली नोटिस जारी कर छह दिसंबर 2025 तक पूरी राशि जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed