फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital X-ray setup ready, operation suspended due to lack of power connection

Bhadohi News: डिजिटल एक्स-रे का सेटअप तैयार, बिजली कनेक्शन के अभाव में लटका संचालन

Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray setup ready, operation suspended due to lack of power connection
सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्तपाल में बीते पांच साल से धूल फांक रही डिजिटल एक्स-रे का सेटअप तैयार हो चुका है, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में इसका संचालन नहीं हो पा रहा। संचालन न होने से मरीजों को निजी चिकित्सालय का रुख करना होता है। मरीज व तीमारदारों का कहना है कि अगर उच्चाधिकारी सक्रियता दिखाएं तो डिजीटल एक्स-रे मशीन का संचालन जल्द हो सकता है।
विज्ञापन

शासन से सौ शैय्या अस्तपाल में सन 2017 में ही एक्स-रे मशीन क्रय हो गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण अब तक इसका लाभ जनपद वासियों को नहीं मिल सका है। पांच साल बितने के बाद भी बिजली कनेक्शन के अभाव में यह बंद पड़ा है। डिजिटल एक्स-रे करवाने के लिए मरीज निजी सेंटरों का रुख करते हैं। जहां उन्हें 350-400 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। एक्सर-रे के संचालन के लिए अलग से बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। अस्पताल के लोग एक्सरे मशीन का सेटअप तैयार कर बिजली कनेक्शन की आस लगाए बैठे हैं। सौ शय्या चिकित्सालय में जहां हर दिन 100 से 125 लोगों की ओपीडी होती है। वहीं जिला चिकित्सालय में भी 800 से 900 लोगों की ओपीडी होती है। इसमें लगभग 100 से 150 मरीजों को एक्स-रे कराना होता है। ऐसी स्थिति में डिजिटल एक्स-रे का संचालन न होने से मरीज व तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

-----------
सीएचसी पर आठ साल से शो पीस बना एक्स-रे मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आठ साल से एक्सरे मशीन आकर रखी गई है। इसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। समय-समय पर सीएचसी अधीक्षक एक्सरे के संचालन को लेकर पत्राचार करते रहे हैं। मशीन शुरू होने पर आसपास के चार दर्जन से अधिक गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बाहर के सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed