फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital library will be built in the district with Rs 12 crores

Bhadohi News: 12 करोड़ से जिले में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Digital library will be built in the district with Rs 12 crores
ज्ञानपुर। जिले में करीब 12 करोड़ की लागत से डिजिटल लाईब्रेरी बनाई जाएगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज या डीआईओएस कार्यालय के समीप इसका निर्माण होगा। इसके लिए दो से तीन जगह जमीन चिन्हित की गई है। यहां पर छात्र-छात्राओं संग आम लोग भी अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे। वातानुकूलित लाइब्रेरी में एक साथ 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 193 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संग 25 से अधिक महाविद्यालय संचालित हैं। वैसे तो काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ई- डिजिटल लाइब्रेरी है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिल पाता है। शासन के निर्देश पर अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय और गोपीगंज में जमीन चिन्हित की गई है। इन्हीं तीन स्थानों में किसी एक स्थान पर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसमें 500 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। इसमें कंप्यूटर एवं एसी लगे होने के साथ कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि शासन के निर्देश पर जमीन का चयन किया जा रहा है। 26 जनवरी से पूर्व ही जमीन को फाइनल कर लिया जाएगा। उसके बाद कार्ययोजना बनाकर भेजा जाएगा। अनुमान जताया कि 10 से 12 करोड़ रूपये खर्च होंगे। लाईब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजिटल फार्म में किताबें होंगे। अन्य कई तरह की भी किताबें होंगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रिंटेड किताबें, पत्रिकाएं भी होंगी। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं से मामूली शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
मॉडल या जीजीआईसी में बनेगी राजकीय लाइब्रेरी

ज्ञानपुर। जिले में डिजिटल लाइब्रेरी संग एक राजकीय लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज को चयनित किया गया है। इन्हीं दो में किसी एक विद्यालय में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed