{"_id":"61633e8e8ebc3ed32c1b51d4","slug":"devotees-installed-durga-idol-on-panchami-bhadohi-news-vns6165866109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमी पर श्रद्धालुओं ने स्थापित की दुर्गा प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमी पर श्रद्धालुओं ने स्थापित की दुर्गा प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र में दुर्गा पंडालों में तीन दिवसीय पूजनोत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर सत्तमी, अष्टमी और नवमी तक विधि-विधान से पूजन अर्चन करेंगे। जैसे-जैसे नवरात्र समापन की ओर से बढ़ रहा है, पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुट रही है।
नवरात्र पर्व पर भक्ति भावना की बयार बह रही है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में रमा है। मां के दर्शन के लिए भक्त आतुर दिख रहे हैं। हर जगह मां के जयकारे गूंज रहे हैं। नवरात्र के दौरान व्रत उपवास रखकर भी लोग माता रानी को प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं। भक्तों में उत्साह का एक कारण पिछले साल व इस साल नवरात्र के दौरान कोरोना संकट के चलते मंदिरों में दर्शन पर प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन अब कोरोना से काफी हद तक राहत है तो दर्शन करने भक्त उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं, हालांकि शासन द्वारा पर्व को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है, उसके अनुसार ही पर्व को मनाया जा रहा है। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, डीघ, औराई , मोढ़ सीतामढ़ी, चौरी, वहिदानगर, दुर्गागंज आदि जगहों पर तीन दिवसीय दुर्गा पूजनोत्सव के लिए प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। परमहंस स्वामी रामकृष्ण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने बताया है कि तीन दिवसीय पूजनोत्सव के लिए सोमवार को दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से सत्तमी, अष्टमी, नवमी तक पूजन अर्चन किया जाएगा।