फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotees gathered in pagoda, performed Jalabhishek

शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Mon, 13 Jul 2020 04:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in pagoda, performed Jalabhishek
सावन के दूसरे सोमवार को ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में गर्भगृह के बाहर से पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे। भोर से दोपहर तक बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। कोविड-19 के कारण गर्भगृह के बाहर से सभी ने बाबा का अभिषेक किया। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ, तिलंगा के तिलेश्वरनाथ समेत काशी और प्रयाग के मध्य विराजमान स्वयंभू सेमराधनाथ धाम में प्रमुख रूप से अधिक भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर हर शिवालयों पर दर्जन भर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण शिव मंदिरों के गर्भगृह बंद हैं, हालांकि प्रशासनिक सख्ती पर आस्था भारी दिखी। सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गर्भगृह के बाहर से ही बाबा को जल अर्पित किया। भक्तों के जयकारे से समूचा इलाका गुंजायमान होता रहा। सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। देवाधिदेव महादेव के गर्भगृह के बाहर से श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, मदार माला, भांग की पत्तियां और पुष्प आदि चढ़ाकर सुख सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ धाम, गोपीगंज बड़ा चौराह स्थित गोपेश्वरनाथ मंदिर, बड़े शिव मंदिर, पांडवानाथ मंदिर पर भी शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। इसी तरह, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, चौरी, जंगीगंज, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, देवनाथपुर, असनाव आदि इलाकों के शिवमंदिरों पर श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ में बाबा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लंबी कतार में खड़े होकर भक्तों ने बाबा का गर्भगृह के बाहर से ही जलाभिषेक किया। सेमराध सहित अन्य शिवालयों में भी पाइप से शिवलिंग का जलाभिषेक हुआ। सेमराध, तिलेश्वरनाथ, हरिहरनाथ और बाबा बड़े शिव मंदिर पर स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस भीड़ अधिक होने पर सभी को लाइन में खड़ा होकर दर्शन पूजन करने की हिदायत देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed