फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Destroyed 30 per cent of crop damage from rain

बारिश से फसल चौपट 30 फीसदी नुकसान

Tue, 17 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 17 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Destroyed 30 per cent of crop damage from rain
जनपद में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खड़ी फसल के खेतों में पानी भरने से उनके माथे पर चिंता की लकीरे खिंच गई हैं।
विज्ञापन


 जहां सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल तेज हवा के कारण गिर गई हैं, वहीं बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसल चौपट होने की नौबत आ गई है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो 18 से 30 फीसदी तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बारिश से गेहूं, सरसो, अलसी, मटर, अरहर आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर तैयार गेहूं की फसल को किसान काटने की तैयारी में जुटे थे लेकिन बारिश से तैयारी बेकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के सीजन में बारिश न होने से रोपाई को लेकर जहां किसान परेशान रहे, वहीं अब गेहूं समेत अन्य तिलहनी एवं दलहनी फैसलों के  लिए समस्या खड़ी हो गई है।

सप्ताह भर पूर्व आए चक्रवाती तूफान के सदमे से किसान उबर नहीं पाए थे कि दो दिनों से जिले में रूक-रूककर हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर शिकन ला दी है।

खेत में तैयार गेंहू, सरसाें, मटर की फसल को बारिश से काफी नुकसान हुआ है। पिछले दिनों आए तूफान से खेत में गिर गई गेहूं की फसल पानी लगने से सड़ने लगी है।

 अरहर और चना में आए फूल बारिश के चलते गिर गए हैं। विशेषज्ञों की मानी जाए तो बेमौसम बारिश से पैदावार 15 से 25 फीसदी तक घट जाएगी।

परऊपुर प्रगतिशील किसान रामेश्वर सिंह ने बताया कि बारिश से अरहर, चने का फूल गिर जाने से पैदावार कम हो जाएगी। अकबाल बहादुर तिवारी की माने तो बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। फसल की पैदावार भी कम होगी। 


उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य का कहना है कि गेहूं की फसल 18 से 30 फीसदी तथा अन्य फसलों को 10 से 15 फीसदी तक नुकसान हुआ है।

जो गेहूं की फसलें हवा से नहीं गिरी हैं उस पर खास असर नहीं पड़ेगा लेकिन जो खेतों में गिर गई हैं और पानी लग गया है वह सड़ सकती हैं। इससे किसानों को इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed