फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Ganga started rising again; the water level increased by one meter in 12 hours

Bhadohi News: फिर बढ़ने लगीं गंगा, 12 घंटे में एक मीटर बढ़ा जलस्तर

Sun, 30 Aug 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Ganga started rising again; the water level increased by one meter in 12 hours
सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में फिर से वृद्धि होने लगी है। महज 12 घंटे में जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि हुई है। बारिश और अन्य डैम से पानी छोड़ने से करीब छह दिन तक कम होने के बाद पानी फिर बढ़ने लगा है। सीजन में 21 अगस्त को सबसे अधिक 77 मीटर तक जलस्तर पहुंचा था। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और दूसरी नदियों के डैम से पानी छोड़ने के कारण शनिवार भोर से जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। 22 अगस्त से जलस्तर में कमी शुरू होने लगी थी। 26 अगस्त को जलस्तर 75.130 मीटर पर आ गया था। 28 अगस्त शुक्रवार शाम को जलस्तर 75.100 मीटर दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार भोर से जलस्तर में अचानक तेजी शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जलस्तर 76.110 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। अगर जलस्तर बढ़ने की गति यही स्थिति रही तो अगले दो दिनों में ही जलस्तर 77 से 78 मीटर पार कर जाएगा। तेजी से बढ़ रही गंगा को देख तटवर्ती इलाके के लोगों में एक बार फिर से बेचैनी बढ़ने लगी है। बताते चलें कि जिले में चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर और खतरे का निशान 81.200 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed