फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration for cleaning the clogged drain

जाम पड़े नाले की सफाई के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for cleaning the clogged drain
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास नाला जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान के लिए क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन से जाम पड़े नाले की सफाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई के अभाव में गंदा पानी सड़क पर बहने से क्षेत्र के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से जाम पड़े नाले की अविलंब सफाई कराने की मांग की। प्रदर्शन में गुड्डू पांडेय, किशन पांडेय, लालता हलवाई, नंदलाल गुप्ता, विनय पांडेय, श्याम बाबू, निजामुद्दीन, नियाज अली, असलम अली, रवि मोदनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed