फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand for Stoppages of Major Trains at Bhadohi-Suriyawan Station

Bhadohi News: भदोही-सुरियावां स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 06 May 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand for Stoppages of Major Trains at Bhadohi-Suriyawan Station
भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद में रेल सेवाओं व यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने भदोही-सुरियावां स्टेशन पर पांच ट्रेनों के ठहराव और कुछ नई ट्रेनों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की मांग भी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भदोही स्टेशन पर आनंद विहार–मालदा टाउन एक्सप्रेस, नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस व वाराणसी–गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। वहीं सुरियावां स्टेशन पर भी ट्रेन संख्या 15107/15108 के ठहराव की मांग की। इसके अलावा लखनऊ से जंघई होते हुए वाराणसी के लिए दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में इस रूट पर नई ट्रेन चलाने और सुरियावां रेलवे स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुरिश्चित करने, मोढ़ स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ठहराव व सुरियावां स्टेशन पर बने सामुदायिक शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए खोलने की मांग की। उप्र कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पाण्डेय व जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, शबाना खातून, अवधेश पाठक, जजलाल राय, जिला दूबे, शमशीर अहमद ,सरफराज अहमद, नाजिम अली,अजय कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed