{"_id":"653abbe9bbc32367e8029134","slug":"debate-in-gang-rape-case-completed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-4873-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बहस पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बहस पूरी
विज्ञापन
ज्ञानपुर । सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र, पुत्र विष्णु मिश्र की बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से एमपीएमएलए कोर्ट सुबोध सिंह की अदालत में पेशी हुई। मामले में बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। तीन नवंबर को फैसला सुनाया जा सकता है। इससे पूर्व विधायक, पुत्र और पौत्र विकास मिश्र की मुश्किलें बढ़नी तय है।
रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र, पुत्र विष्णु मिश्र, पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में जिरह लगातार चल रही है। पूर्व विधायक विजय मिश्र और विष्णु मिश्र बृहस्पतिवार को कोर्ट नहीं आए। वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनवाई हुई, जबकि पौत्र जमानत पर है। सुनवाई के बाद बहस पूरी हो गई। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि बहस पूर्ण हो गई है। तीन नवंबर को मामले में फैसला सुनाया जाएगा। पूर्व विधायक पर 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि पुत्र पर भी 12 से अधिक अधिक मुकदमे चल रहे हैं।