फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of youth found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 17 Dec 2020 04:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के सदाशिवपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव बगीचे में लटकता मिला। इससे सनसनी फैल गई। घर वालों ने युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
विज्ञापन

गांव निवासी बच्चन श्रीवास्तव (30) का शव बगीचे में पेड़ से लटकता देखकर गांव वालों ने सूचना दी। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से बच्चन मानसिक रोग से पीड़ित था। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। बुधवार की देर रात वह परिवार के लोगों को बिना बताए बगीचे की ओर चला गया। सुबह शौच आदि के लिए गए ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर पड़ी तो वह फंदे से लटकता मिला। कोइरौना थानाध्यक्ष मो. सगीर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के मानसिक रोग से पीड़ित होने का लिखितनामा परिजनों ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed