फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of fourth youth drowned in Ganga, family members helpless

गंगा में डूबे चौथे युवक का मिला शव, परिजन बेहाल

Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of fourth youth drowned in Ganga, family members helpless
गोपीगंज के दर्जिया गंगा घाट पर चौथे युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद - फोटो : BHADOHI
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर दर्जिया घाट पर रविवार को नहाने के दौरान डूबे युवकों में से चौथे यानी प्रभात का भी शव सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया। दर्जिया घाट से मात्र 100 मीटर दूर शव को एनडीआरएफ टीम ने बरामद किया।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव से कई युवक और किशोर घर से करीब तीन किमी दूर गंगा के दर्जिया घाट पर रविवार को सुबह नहाने गए थे। उसी दौरान तीन चचेरे भाई प्रभात मिश्र (24), प्रवेश मिश्र (19), लक्की मिश्र (15) और गांव के ही अंकित चतुर्वेदी (19) डूब गए। दो युवकों को वहां नहा रही एक महिला और किशोरी ने साड़ी फेंककर बचा लिया था। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने प्रभात को छोड़कर बाकी सबका शव रविवार को दोपहर में ही बरामद कर लिया था। प्रभात भी तलाश की जा रही थी। सोमवार की सुबह ही एनडीआरएफ की टीम ने प्रभात का शव बरामद कर लिया। कौलापुर गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। चार युवकों की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन

इनसेट
युवकों को काल खिंच ले गया दर्जिया घाट
कौलापुर। चार युवकों की मौत से कौलापुर का हर शख्स स्तब्ध और गमगीन है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग सालों से ज्ञानानंद घाट पर ही स्नान आदि करने जाते हैं। स्नान संग अन्य आयोजन भी ज्ञानानंद घाट पर ही होते हैं। उन युवकों का काल ही था कि जो दर्जिया घाट पर खिंच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed