फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Daughter-in-law died in a road accident, mother-in-law also died due to shock

Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में बहू की मौत, सदमे से सास की भी गई जान

Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law died in a road accident, mother-in-law also died due to shock

विज्ञापन
कौलापुर । वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव के पास शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक विवाहिता की जान चली गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही विवाहिता की सास की सदमे में मौत हो गई। विवाहिता वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती देवर को देखकर लौट रही थी।


गोपीगंज कोतवाली के धनापुर दक्षिणी गांव निवासी ब्रम्हदेव मिश्रा उर्फ बेचन के सबसे छोटे पुत्र पंकज मिश्रा किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। उनका वाराणसी के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उनके दूसरे नंबर के बेटे विजय कुमार मिश्रा (40), अपनी पत्नी पूजा मिश्रा (35) व तीन साल की बेटी सिया के साथ कार से शुक्रवार को वाराणसी उनका हालचाल लेने गए थे। देर रात वे घर लौट रहे थे। औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव के पास वे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई और विजय कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सिया बाल-बाल बच गई। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने विजय को औराई सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पूजा की सास चंद्रावती देवी (60) की सदमे में मौत हो गई। एक दिन में घर में दो-दो मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन




---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed