फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man stabbed to death, five detained

युवक की चाकू मारकर हत्या, पांच हिरासत में

Fri, 20 May 2016 01:53 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 20 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The young man stabbed to death, five detained
इंस्पेक्टर
किसी बात को लेकर हुए विवाद में गुरुवार की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 चौरी बाजार निवासी राजकुमार की बाजार में मिठाई की दूकान है। उनका पुत्र सूरज (23) बाजार में एक कपड़े की दूकान पर काम करता था। रात करीब नौ बजे वह एक फास्ट फूड की दूकान पर चाऊमीन खाने गया था।
विज्ञापन


वहीं पर दो-तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई और लड़ते-झगड़ते दोनों पक्ष बीआरसी के समीप पहुंच गए। इसी बीच युवकों ने सूरज पर चाकू से कई घातक हमले कर दिए। इसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने सूरज को अस्पताल भिजवाया। वहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। सूरज की गर्दन और सीने पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed