फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man killed in crash

हादसे में युवक की गई जान

Tue, 06 Jan 2015 12:19 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Tue, 06 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
The young man killed in crash
वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ पर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में असंतुलित स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे उसमें सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी के रूप में हुई है, जबकि अन्य चार का उपचार स्थानीय निजी अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन


मिर्जापुर के विजयपुर कोठी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश त्रिपाठी के पुत्र एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के भतीजे आलोक त्रिपाठी (40) सोमवार को अपने चार सहयोगियों के साथ किसी कार्य के लिए इलाहाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर ऊंज के कलिंजरा मोड़ पर    एक बाइक सवार को बचाने के दौरान स्कार्पियो असंतुलित होकर जीटी रोड के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

इससे आलोक त्रिपाठी, तौफिक (35) पुत्र नूरूल्ला निवासी वासलीगंज, आशुतोष मिश्र (38) पुत्र शिवराम मिश्रा, धर्मपाल सिंह (45) पुत्र शमशेर बहादुर सिंह कोठी मिर्जापुर और चालक अफरोज खान (35) पुत्र अजीम निवासी मिर्जापुर घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीखपुकार मच गई।


दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े आैर घायलों को बाहर निकाला। हादसे की खबर लगते ही ऊंज थाने की पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आलोक को ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर चार अन्य घायलों को भीटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां देर शाम सभी को उपचार के बाद उनके परिजनों के आने पर छुट्टी दे दी गई। क्षेत्र में हादसे को लेकर दिनभर चर्चा होती रही आैर लोग दुःख व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed