{"_id":"576707264f1c1bd76711ba64","slug":"the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
bhadohi hindi news
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के इटवां गांव के समीप जीटी रोड पर रविवार शाम करीब पौने आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने से जाम कम समय में ही समाप्त हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि चालक मौका पाकर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
इटवां गांव निवासी जय गोविंद गौतम (40) रविवार को अपनी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी और मामा के लड़के जय प्रकाश के साथ बाइक से महराजगंज बाजार जा रहा था। जीटी रोड पर एनएचआई का काम चलने से उत्तरी लेन पर वाहनों का आवागमन बंद है। दक्षिणी लेन से ही दोनो तरफ के वाहन गुजर रहे हैं। जिसे देखते हुए जय गोविंद बाइक से उतरकर पैदल जीटी रोड पार करने लगा। उसी दौरान वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही आसपास के सैकड़ो लोग वहां पहुंच और जाम लगा दिया। जाम की खबर लगने के बाद औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया तब जाम समाप्त हुआ। हादसे की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्रियां है।