फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher caught in the register by writing over

रजिस्टर में ओवरराइटिंग कर फंसी शिक्षिका

Tue, 29 Mar 2016 12:44 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 29 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teacher caught in the register by writing over
क्राइम
डीघ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नवधन की सहायक अध्यापिका हाजिरी रजिस्टर में ओवरराइटिंग करने को लेकर फंस गई हैं। हेडमास्टर की शिकायत पर बीएसए ने बीईओ को मामले की जांच सौंप दी है। विभागीय स्तर से सहायक अध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में ब्लॉक स्तर पर होने वाली गड़बड़ी अमूमन पकड़ में नहीं आ पाती है। तालमेल से बिना स्कूल आए भी उपस्थिति लग जाती है, लेकिन कुछ स्कूलों में प्रधानाध्यापक की सख्ती के आगे लापरवाह शिक्षकों की दाल नहीं गलती है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला सामने आया है प्राथमिक विद्यालय नवधन में। विभाग के मुताबिक, यहां पर सहायक अध्यापिका सोनी अग्रहरि 22 फरवरी से 21 मार्च तक विद्यालय नहीं आईं। विद्यालय की हेडमास्टर उर्मिला देवी ने उपस्थिति पंजिका में  सहायक अध्यापिका के कालम में अनुपस्थिति दर्ज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सहायक अध्यापिका सोनी अग्रहरि विद्यालय आने के बाद अनुपस्थिति वाले स्थान को खुरचकर वहां उपस्थिति दर्ज कर दी। हेडमास्टर ने इसकी शिकायत बीएसए से की।

बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अध्यापिका का वेतन रोक दिया।

उन्होंने बताया कि बीईओ  डीघ को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, हाजिरी रजिस्‍टर पर शिक्षिका की यह कारस्तानी क्ष्‍ाेत्र में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed