फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   संदिग्ध हाल में सड़क पर घायल मिला अधेड़

संदिग्ध हाल में सड़क पर घायल मिला अधेड़

Sat, 26 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में सड़क पर घायल मिला अधेड़

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड एस्सार पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात 10 बजे घायल अधेड़ को पुलिस ने राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। अधेड़ की पहचान ग्राम हरियांव के नन्हें लाल के रूप में की गई है जिसकी चोट देख कर प्रतीत होता जैसे वह जमीन से रगड़ खाकर घायल हुआ हो। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों को सूचित कर उपचार शुरू करा दिया गया है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली की सड़क किनारे एक व्यक्ति पड़ा हुआ है तो हम लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां से राजकीय एंबुलेंस के सहारे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसकी जांघ और कमर में गहरे जख्म से प्रतीत होता है जैसे उसे मारा पीटा गया हो या सड़क पर घसीटा गया हो। घायल व्यक्ति कुछ बता नहीं पा रहा है ना ही इसका कोई गवाह है इसलिए दुर्घटना की भी संभावना जताई जा रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed