{"_id":"59ff595d4f1c1bc9678b9b5f","slug":"81509906781-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)।
एसटीएफ इलाहाबाद के सहयोग से थाने की पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जगन्नाथपुर के समीप ट्रक में भरा चार कुंतल गांजा बरामद किया। पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के सदस्य हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने रविवार को कोतवाली गोपीगंज में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी रामकरन के नेतृत्व टीम गठित की गई है। इलाहाबाद एसटीएफ और गोपीगंज पुलिस ने रविवार की सुबह मिर्जापुर रोड के जगन्नाथपुर से घेराबंदी कर लगभग चार कुंतल गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय गिरोह के तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कबाड़ लदे ट्रक पर गांजे को बोरियों में भरकर तस्कर उडी़सा से पंजाब ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक केशवचंद राय, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सुनील दत्त दुबे ने मय फोर्स के साथ गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित जगन्नाथपुर गांव स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक से 14 बोरियों में भरा लगभग चार कुंल गाजा बरामद किया गया। पुलिस ने जसराना गोविंद गढ़ फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरुप्रीत सिंह और पिंडबीजा लुधियाना पंजाब निवासी जोरा सिंह को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि अंतरराज्जीय गिरोह से जुड़े दोनों तस्कर पिछले दस साल से मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे हैं। ट्रक का नंबर बदल कर उड़ीसा के जंगूर से पंजाब जा रहे थे। रास्ते में किसी राजेश सिंह को गांजा बेचने की फिराक में रुके थे। कहा कि पकड़े गए तस्करों का सही निवास स्थान और आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।