फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत

खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत

Fri, 01 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

असनाव-ज्ञानपुर मार्ग पर कंसापुर गांव के समीप बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़े। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैराखास गांव निवासी नंदलाल मौर्य (40) पुत्र होरीलाल बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे डिस्कवर बाइक से बैराखास गांव से ज्ञानपुर जा रहा था। उनके साथ गांव के ही राजकुमार (58) भी थे। कंसापुर गांव के समीप दोनों बाइक समेत सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। इससे नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को रेफर कर दिया गया। घरवाले उसे लेकर इलाहाबाद चले गए। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी। मृतक नंदलाल के तीन पुत्र और एक पुत्री है। जबकि राजकुमार तीन पुत्रियों और एक पुत्र का पिता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed